कहां है भारत के राष्ट्रपति?

कोरोना को लगभग 13 महीने होने को है पर हमारे राष्ट्रपति जी जो कि हमारे देश के प्रथम नागरिक है उनका जिक्र ना तो मीडिया कर रही है और ना ही खुद राष्ट्रपति ने देश ले लिए कुछ कहा है।क्या एक राष्ट्रपति का काम बस बधाइयां और शपथ दिलाने तक ही सीमित रहना चाहिए? क्या राष्ट्र के प्रति उनका कोई कर्तव्य नहीं बनता?

रामनाथ कोविंद जी जो हमारे देश के राष्ट्रपति है,अगर देश उनसे पूछे कि कोरोना काल में आपने क्या किया? तो शायद आपको जवाब मिले ही ना।जब पूरे देश कोरोना में कोरोना से त्राहिमाम मचा हुआ है,फिर आपने प्रधानमंत्री और सम्पूर्ण मंत्रिमंडल से सवाल क्यों नही किया?

•क्या आपने उनसे किसी प्रकार की चर्चा या बैठक की?

•आपने देश में चिकित्सा आपातकाल क्यों नही लगाया? 

•कोरोना से दवाइयों की कालाबाजारी रोकने के लिए आपने क्या आदेश दिए? 

•बंगाल के चुनाव इतने बड़ी आपदा ने भी करवाने क्या अनिवार्य थे? 

•बंगाल में चुनाव के बजाय राष्ट्रपति शासन क्यों नही लगाया?

•कोरोना में बंगाल में इतनी सारी भीड़ पर आपने क्यों सवाल खड़े नही किए?

•देश में ऑक्सीजन और वैक्सीन के लिए आपने क्या क्या प्रयास किए?

•सभी मुख्यमंत्री और मंत्री को आपने क्या निर्देश दिए?

ऐसे बहुत से सवाल है जिनके जवाब जानना बाकी है और आपके देश के नागरिक जानना चाहते है।देश को चुनाव और सत्ता के लिए कुर्बान ना करे।

Comments

Popular posts from this blog

The Taliban: Here are key facts about the militant group’s history and ideology